कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार मंद कर दी है। सोमवार को गाजियाबाद से फफूंद तक रेलवे ट्रैक पर भोर से सुबह सात बजे तक कोहरे की वजह से ट्रेनें रेंगने लगीं. दिल्ली से कानपुर की आने वाली श्रमशक्ति और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सहित 69 ट्रेनें 13 घंटे तक लेट रहीं. स्पेशल ट्रेनें तो 41 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल आकर पहुंचीं. इस दौरान करीब 1835 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। कोहरे का असर रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा है. सोमवार को प्रयागराज, गोंडा आदि रूटों की करीब 19 बसें निरस्त रहीं तो पश्चिमांचल और दिल्ली की ओर से आने वाली 29 बसें तीन से सात घंटे लेट रहीं.
ये ट्रेनें रहीं लेट: 05563 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल 24 घंटे, 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 10 घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 10.30 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 22406 भागलपुर गरीब रथ चार घंटे, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल पांच घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल छह घंटे, 12314 सियालदाह राजधानी चार घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी 03.30 घंटे, 12004 शताब्दी ढाई घंटे, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत तीन घंटे, 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत तीन घंटे, 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस तीन घंटे देरी से आई.
















Leave a Reply