पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पुरवा स्थित बसंत लाल के हाते में आधी रात को अपराधियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गुंडई गयी और गोलियां चलायी जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. सहायक पुलिस आय़ुक्त, अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। घटना के संबंध में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है तथा वादी द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 11: 30 बजे वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया जिसमे तड़ातड़ कई राउंड गोलियां चलायी गयीं जिससे इलाके में दहशत व्याप्त हो गयी. हवाई फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दबंगों की पहचान में जुटी है.
सहायक पुलिस आय़ुक्त, अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल बताया कि वादी द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.
















Leave a Reply