कानपुर में ठंड के मद्देनज़र 19-20 दिसंबर को कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद, DM का आदेश

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू विकास खंड के अंतर्गत नगवां प्राथमिक विद्यालय में आज उस वक़्त बच्चों की खुशियों का ठिकाना न रहा जब जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मंच से ही दो दिनों की छुट्टी की घोषणा कर दी.

लगातार विपरीत मौसम और बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को फोन पर भेजे गए संदेशों को डीएम ने लिया गंभीरता से लिया और 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया. स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ कार्यक्रम में की गई इस घोषणा के बाद बच्चों ने तालियों से जिलाधिकारी का धन्यवाद किया और माहौल उत्साह से भर उठा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *