कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन से सफर कर रहे तीन अवैध रोहिंग्या गिरफ्तार, जा रहे थे असम से दिल्ली

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन से सफर कर रहे तीन अवैध रोहिंग्यों को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. यह तीनों असम से दिल्ली की तरफ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से जा रहे थे. पकड़े गए लोगों में दो युवक और एक महिला शामिल है

RPF AC विवेक वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तीनों को पकड़ने के बाद LIU, इंटेलिजेंस आईबी और एटीएस को सूचना दी जिसके बाद पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए तीनों लोग म्यांमार के रहने वाले हैं और 2017 से बांग्लादेश में रह रहे थे.

पकड़े गए तीनों शख्स में से इब्राहिम 2024 में कश्मीर में कहीं काम कर रहा था और वह वापस बांग्लादेश जाकर अपने साथ शौकत तारा और नासिर को लेकर कश्मीर के लिए जा रहे थे. फिलहाल जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी सुरक्षा एजेंसी या पूरे मामले की सघन जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *