अनिल कुमार मीणा,अलीगढ़।
UP के अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नवीन नगर कॉलोनी में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत उस वक्त देखने को मिला है. जब एक प्रेमिका लड़की और प्रेमी युवक ने अपनी प्रेम कहानी के चलते घर से भाग कर कोर्ट मैरिज कर शादी रचा ली. इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने अपने परिवार से दूर किराए के मकान में रह रहे थे. जहां गुरुवार को पहले प्रेमी पति ने घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली और उसके चंद घंटे बाद ही पत्नी ने भी मौसी के घर पहुंच कर फांसी लगाकर खुदकुशी करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

प्रेमिका और प्रेमी पति द्वारा अलग-अलग जगह पर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटक रहे दोनों पति-पत्नी के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.जहां घटना की मूल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.वही बेटे की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता नें बताया कि उसके बेटे की घरवाली को शक था. कि उसके बेटे तनु के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध है.बरहाल पुलिस दोनों मृतकों के परिवार के लोगों से घटना को लेकर जानकारी करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शादीशुदा प्रेमी जोड़े के द्वारा गुरुवार के दोपहर फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी किए जाने का पूरा मामला कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के सूतमिल चौराहा स्थित नवीन नगर कॉलोनी का है. बेटे द्वारा फांसी लगाकर खुद किसी किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक युवक तनु के पिता मनोज ने बताया कि उसके बेटे तनु के पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की अंजलि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते करीब 2 वर्ष पहले नगर निगम में टेंपो चलाने वाले उसके बेटे और लड़की अंजलि ने परिवार की बिना रजामंदी के घर से भाग कर दोनों ने कोर्ट मैरिज करते हुए शादी कर ली.जिसके चलते दोनों ही परिवार के लोगों ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ दिया और तभी से ही दोनों पास में ही एक किराए के मकान में रह रहें थे.
पिता का आरोप है कि उसके बेटे की बहू उसके बेटे पर शक करती थी कि उसके बेटे के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध है. जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा रहने लगा.जहां गुरुवार को उसके बेटे तनु और उसकी पत्नी अंजलि ने अलग-अलग जगह पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बेटे और उसकी पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस के द्वारा दोनों परिवार के लोगों को दी.
बेटे की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने अपने बेटे की बहू के परिवार के लोगों पर अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया.वही बहन की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके भाई वीरेंद्र ने घटना को लेकर बताया कि उसकी बहन अंजलि ने पड़ोस के ही रहने वाले लड़के तनु के साथ घर से भाग कर शादी कर ली थी तभी से ही उन्होंने अपनी बहन से रिश्ता नाता तोड़ते हुए घर आना और जाना बंद कर दिया था. जिसके चलते उन्होंने करीब 2 वर्ष पहले ही अपनी बहन से रिश्ता खत्म कर दिया था.जहां गुरुवार को उसकी बहन और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.इसकी सूचना पुलिस के द्वारा परिवार के लोगों को दी.
















Leave a Reply