गोरखपुर में खेल मैदान पर अचानक चली गोली, खून से लथपथ हो गिरा 11 वीं का छात्र; तड़पकर मौत

Spread the love

UP के गोरखपुर में एक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अचानक जानें किधर से एक गोली चली और लोगों ने 11 वीं के एक छात्र को जमीन पर गिरकर तड़पते देखा. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई गोरखपुर के पिपराइच स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के मैदान पर इस सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई है. कॉलेज कैंपस और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने छात्र को लक्ष्य करके हत्या (Murder) करने के इरादे से गोली चलाई या किन्हीं अन्य परिस्थितियों में गोली चली यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मारे गए छात्र का नाम सुधीर भारती था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में छात्र मौजूद थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली लगते ही सुधीर भारती जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. वहीं, घटना से आक्रोशित छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल है.

कल वाराणसी में दसवीं के छात्र का हुआ था मर्डर बता दें कि गुरुवार की रात वाराणसी में भी हाईस्कूल (दसवीं) का एक छात्र बदमाशों की गोली का शिकार हो गया था. देर शाम छह बजे मारपीट के बाद युवक को गोली मारकर भाग रहे दुस्साहसी बदमाशों ने बाइक छीनने के लिए रसूलपुर निवासी 14 वर्षीय समीर सिंह के सीने में दो गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया. उसकी बाइक लेकर भाग निकले. घायल युवक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें जुटीं है.

ऐक्शन में गोरखपुर पुलिस: कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दिन दहाड़े छात्र की हत्या के बाद गोरखपुर पुलिस ऐक्शन में है. मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *