यूपी के इटावा में पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. घर में सो रहे पति पर दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए पति बरामदे की ओर भागा, पर दोनों उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक बार वार करके मौत के घाट उतार दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी बेटी को लेकर मौके से फरार हो गई. सुबह जब मृतक के पिता घर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ क्षत-विक्षत शव देख बदहवास हो गए.

रणवीर का लहूलुहान शव बरामद में पड़ा मिला. शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार थे.
ससुर ने बताया- बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची हुई थी क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया. मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. दोनों पोतियों को मैं अकेले ही पाल लूंगा.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया. पुलिस ने बरामदे में सब्जियों के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है.










Leave a Reply