इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये 3 शातिर बदमाश, 2 के पैर में लगी गोली

Spread the love

इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.पुलिस कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

जानकारी के अनुसार, बकेवर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश इकनौर तिराहे के पास मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राज उर्फ कौशल, आशीष और शिवा निवासी बकेवर के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, तीन तमंचे, चार खोखे, छह जिंदा कारतूस तथा 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद के निर्देशन में की गई. क्षेत्राधिकारी भरथना आर डी मौर्या के नेतृत्व में बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मालिक और उनकी टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *