जालौन में BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकी मिलने का आरोप

Spread the love

UP के जालौन के कोंच विकासखंड क्षेत्र से प्रशासन पर सवाल उठाने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अंकित सिंह नाम के बीएलो ने राष्ट्पति को चिट्ठी लिखकर इच्छा मुत्यु की मांग की है. जैसा कि ज्यादातर ऐसे मामलों प्रार्थी किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित होता है और वह अपनी दुखभरी जिंदगी और कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इच्छा मृत्यु की मांग करता है. लेकिन बीएलओ अंकित सिंह का मामला ऐसा नहीं है. हां उसने चिट्ठी में यह जरूर आरोप लगाए हैं कि उसका मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न हो रहा है. उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं इसलिए वो अब जीवित नहीं रहना चाहता है. 

क्या है पूरा मामला: ग्राम चमेंड निवासी फूल सिंह के पुत्र अंकित सिंह ग्राम चमेंड में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. अंकित सिंह ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए लिखा है कि उसका मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न हो रहा है. उसे लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं. उसके साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल होता है. और उस पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है.  इस मानसिक उत्पीड़न वो जीवित रहने की इच्छा खो चुका है और उसका परिवार उसकी स्थिति को लेकर तनाव में है. 

स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर क्षमता से अधिक कार्य कराने का आरोप: अंकित सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं  है फिर उससे क्षमता से अधिक कार्य कराया जा रहा है. शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद उनसे क्षमता से अधिक कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने अपनी बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों की अनदेखी कर जानबूझकर परेशान किए जाने की बात कही है. 

अनियमितताओं का विरोध करने पर प्रताड़ना का आरोप: अंकित सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है. दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ अधिकारियों को तथ्यहीन और भ्रामक रिपोर्ट भेजी जाती है. अंकित ने लिखा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं और पोर्टल से जुड़े कार्यों में अनियमितताओं का विरोध किया तो उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा. 

ग्राम विकास अधिकारी की सफाई: वहीं ग्राम विकास अधिकारी और सचिव हर्षित गुप्ता ने बीएलओ अंकित सिंह के आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताया है. उन्होंने बताया कि वो कई बार अंकित सिंह से संपर्क करने की कोशिश करते हैं लेकिन वो फोन नहीं उठाते हैं. 

वहीं बीएलओ अंकित सिंह ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और अपनी सुरक्षा की मांग भी की है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *