रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले में बकाया बिजली बिल और अवैध रूप से बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ चेकिंग का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने टीम के साथ धक्का मुक्की करते हुए घर पर लगे संदिग्ध बिजली मीटर को लेकर भाग गए जिस पर जेई के तहरीर पर 53 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
शहरी क्षेत्र के मुराइन टोला उपकेंद्र के अंतर्गत की जा रही बिजली सप्लाई वाले मोहल्ला में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली को लेकर विधुत विभाग की टीम और राजस्व वसूली के मुराइन टोला गन्दा नाला के पास उपभोक्ताओं के परिसर में लगे बिजली बिजली मीटर और बकायादारों से वसूली के दौरान कुछ घरों में संदिग्ध तौर पर लगे बिजली के मीटर को जब विधुत विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया तो मोहल्ला के रहने वाले करीब 50 के ऊपर लोगों की भीड़ ने चेकिंग अभियान का विरोध किया.
इस दौरान विधुत विभाग के टीम के साथ धक्का मुक्की करते हुए संदिग्ध मिले मीटर को छीनने का प्रयास किया. मुराइन टोला उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता हरिकेश कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी अमित शर्मा, टीजी-2 धीरेंद्र सिंह,शुभम कुमार और अन्य कर्मियों के साथ शुक्रवार के दिन उपभोक्ताओं के परिसर में चेकिंग के दौरान बहुत से घरों में संदिग्ध तौर पर लगे बिजली के मीटर को जब कब्जे में लिया गया.
अवर अभियंता ने आरोप लगाया कि मोहल्ला के रहने वाले नसीम अहमद, अनस अहमद और उस्मान सहित करीब 50 अज्ञात लोगों की भीड़ ने घेरकर चेकिंग का विरोध किया और मीटर को छीनने का प्रयास किया गया था. विभाग ने सभी को अपना पक्ष रखने का समय दिया था. किसी ने कोई पक्ष नही रखा तो रविवार की रात में मुकदमा दर्ज कराया गया.
कोतवाली प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 53 लोगों और सरकारी कार्य में बांधा डालना सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.नामजद 3 आरोपियों की तलाश किया जा रहा है.















Leave a Reply