फतेहपुर में बेकाबू डंपर घर में घुसा, सो रहे 7 लोग बाल-बाल बचे; ड्राइवर की मौत

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर में गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया, जिससे चालक की मौत हो गई. घर के अंदर सो रहे 7 लोग सुरक्षित हैं. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दुर्घटना में घर के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, डंपर चालक कबरई से स्लग-गिट्टी लोड कर उन्नाव के तकिया की ओर जा रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही वाहन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मोड़ के पास पहुंचा, तभी डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया. तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची.

ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया. घटना के समय मौके पर मौजूद सुनीता देवी ने बताया कि तेज आवाज के साथ डंपर घर में घुस आया. कुछ ही पल में पूरा घर हिल गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही कि घर में सो रहे लोग सुरक्षित बच गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *