UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, शामली की आस्था जैन की 9 वीं रैंक

Spread the love

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है. राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है जबकि UP के शामली की आस्था जैन की 9 वीं रैंक आयी है. 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं. पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है.

180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित: जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं. IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है वहीं, 150 IPS चुने गए हैं.

परिवार के साथ UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री.

पहले भी 2 बार UPSC क्लियर कर चुके हैं डॉ. अनुज:अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं. UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं. मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है. 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे. अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद हैं.

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू: UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया. चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे.

इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स: भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है. इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है. इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा. ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी.

जियोग्राफिकल जोन को खत्‍म कर नए ग्रुप्‍स बनाए: UPSC ने अब तक सभी स्‍टेट और UTs के कुल 25 कैडर बनाए थे. इन्‍हें जियोग्राफिकली 5 जोन में बांटा गया था- नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और ईस्ट. UPSC मेन्‍स क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स DAF II फॉर्म भरते थे जिसमें पहले जोन और फिर स्‍टेट प्रिफरेंस चुनने का मौका मिलता था. एक बार जिस स्‍टेट में ऑफिसर की नियुक्ति होती है, परमानेंट उसी स्टेट में काम करना होता है. इसे ही कैडर कहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *