रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर में स्कूल में रिजल्ट लेने गई केजी की छात्रा से कक्षा 7 पढ़ने वाले एक छात्र ने स्कूल के बाथरूम में दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची जब घर पहुची तो परिजन को जानकारी दी. माँ के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात छात्र के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया.
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पीएसी रोड खम्बापुर मोहल्ला स्थित एक स्कूल में पढ़नी वाली केजी की छात्रा के साथ कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक छात्र ने बहाने से बुलाकर स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उसके गलत काम करने का प्रयास किया. बच्ची जब घर पहुची तो माँ को जानकारी दी. माँ बच्ची को लेकर स्कूल पहुची तो स्कूल के स्टाफ ने मामले को दबाने का प्रयास किया जिसके बाद माँ बच्ची को लेकर थाना गईं.
उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित बच्ची की माँ ने पुलिस को तहरीर दिया की मेरी बेटी केजी में पढ़ती है और बीते दिन सोमवार को स्कूल गई थी और करीब दो बजे जब घर आयी तो बेटी ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में बहुत दर्द हो रहा है.जब मेरे द्वारा पूछा गया तो बेटी ने बताया कि कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक भैया मुझे बाथरूम में ले जाकर मेरे प्राइवेट पार्ट में उंगली किया जिसके बाद से बहुत दर्द हो रहा जिस भैया ने उंगली किया है जब मेरे सामने आयेगा तो पहचान लूंगी.
माँ ने तहरीर देते हुए स्कूल के प्रबंधक पर गंभीर आरोप भी लगाया है.आरोप लगाया कि जब बेटी को लेकर स्कूल पहुची थी तो पूरे मामले को दबाने के लिए स्कूल के प्रबंधक सहित कई लोगों थ.।सबसे बड़ी बात यह है कि पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरा तक नही लगा है.
इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि माँ के तहरीर पर अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है. मंगलवार के दिन पुलिस टीम के साथ स्कूल जाकर जांच पड़ताल किया गया है.
















Leave a Reply