पुनीत शुक्ला, कानपुर।
आज देश भर में हनुमान जयंती की धूम है, लेकिन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर के प्रसिद्ध और प्राचीन ‘संकट मोचन पनकी धाम मंदिर’ में नज़ारा कुछ अलग ही है. यहाँ आज तड़के से ही लाखों भक्तों का तांता लगा हुआ है. आइए देखते हैं-
बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान यह है कानपुर का ऐतिहासिक पनकी मंदिर. मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं. आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर यहाँ आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. चारों तरफ बस ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे सुनाई दे रहे हैं.
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन ने यहाँ चाक-चौबंद व्यवस्था की है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था से बचा जा सके. मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है.
पनकी धाम की यह रौनक बता रही है कि अटूट श्रद्धा के आगे बढ़ती गर्मी और लंबी कतारें भी छोटी पड़ जाती हैं.
















Leave a Reply