पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 9 वर्षीय बालिका के अपहरण मामले में जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को प्लेटफॉर्म 4/5 से आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद सफलता मिली.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकुश उर्फ लक्की शर्मा के रूप में हुई, जो कानपुर देहात का निवासी है. पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाने की बात कबूली.
पुलिस की सतर्कता और तेजी से बड़ी वारदात का हुआ खुलासा, बच्ची सुरक्षित बच गयी.
















Leave a Reply