पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के फूलबाग फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से 30 से ज्यादा दुकानें और अस्थाई घर जलकर खाक हो गए. क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं.
अस्थाई घरों में आग लगने के बाद पूरी बस्ती व दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते धू-धू कर फलमंडी की दुकानें जलने लगीं. सीएफओ ने बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ओईएफ के ठीक बगल अग्निकांड होने के चलते कई टीमों को लगाया गया है. इससे कि आग को फौरन काबू किया जा सके.
आग लगने की यह घटना सोमवार की शाम 5.45 पर आग लगी. सिलेंडर के धमाके के साथ आग तेजी से फैल गई. उसके बाद हर तरफ अफरा-तफरा और चीखपुकार मच गई. मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं. उन की मदद से आग बुझाया जा रहा है.
मंडी में टीनशेड के ऊपर के तारों से चिंगारी निकली, आग भड़की: फूलबाग मंडी में फल और सब्जी बेचने वाले कई परिवार वहीं रहते भी हैं जिनके मकान और दुकानों में आग लगी, उनका कहना है कि शाम के समय टीन शेड के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से अचानक चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई. इसी दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.
धमाके की आवाज सुनते ही लोग घबराकर बाहर भागे, लेकिन तब तक आग आसपास की दुकानों में तेजी से फैल चुकी थी. देखते-ही-देखते करीब 40 मिनट के भीतर 15 से 20 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी आग में जल गया वहीं एक सब्जी विक्रेता के हाथ झुलस गए हैं. हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.













Leave a Reply