पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 को दबोच लेने की बड़ी कामयाबी हासिल की. पुलिस का यह एक्शन फिल्मी स्टाइल में किया गया. आरोपियों के पास से रुपये, मोबाइल और काफी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं.
भारी पुलिस बल ने रेउना के गाँव को घेरकर सर्च अभियान चलाया और वार्निंग देने के बाद 19 लोगों को किया गिरफ्तार किया. ड्रोन कैमरे की मदद से पहले पूरी की प्लानिंग की गयी और फिर घेराबंदी की गयी, कुल 19 साइबर अपराधी दबोचे गए इनके पास से मोबाइल, म्यूल अकाउंट्स मिले. शुरूआती जानकारी में पता चला है कि सरकारी योजनाओं के डिटेल्स लेकर सैकड़ो लोगो को लोगों को चूना लगाया है.
यह गिरोह सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी दस्तावेजों और म्युल बैंक खातों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस ने मंगलवार देर रात रेवना के एक गांव में कई थानों के फोर्स के साथ दबिश दी थी. पुलिस को देख आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने सभी को घेराबंदी कर दबोच लिया.
ज्यादा फोर्स बुलाई गयी: पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण और पुलिस का आमना सामना हुआ। बवाल और हंगामे की आशंका पर और फोर्स बुलाई गई. एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके स्वयं रेड डालने गांव गये थे. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गिरोह में शामिल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया है:..पुलिस ने तुम लोगों को चारों तरफ से घेर लिया है. किसी भी तरह से भगाने या कानून तोड़ने की कोशिश की, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. सन 70 और 80 में बनी फिल्मों का सबसे चर्चित डायलॉग कमिश्नरी पुलिस ने मंगलवार को बोला. दरअसल , पुलिस ने घेराबंदी की थी, जिस पर कुछ आरोपी हमलावर होने की तैयारी में थे. पुलिस ने लाउड हेलर से अनाउंसमेन्ट कर उन्हें चेतावनी दी.

मजे की बात तो यह है कि पूरे गांव के लोग जामताड़ा स्टाइल में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे. इन साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है. आज पुलिस किसी भी वक़्त कर सकती है बड़ा खुलासा.















Leave a Reply