‘कालीन भाई-कोडिन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए’, अखिलेश का नया तंज

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से एक बार दोहराया कि कानपुर को बदनामपुर बना दिया गया है. बीजेपी की सरकार में कानपुर में किडनी निकाली जाती है. उन्होंने कहा कि लाल इमली को अब लाल टोपी वाले ही चलाएंगे. शहर नाले बता रहे हैं कि बीजेपी की हालत कैसी है. पांडु नदी हो या कोई दूसरी नदी इसमें गंदगी भाजपा ने फैलाई है.

अपने सिक्योरिटी गार्ड रंजन पहलवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों को साफ करने का जो संकल्प लिया था बीजेपी ने उन नदियों का हाल क्या है सब जानते हैं. कालीन भाई कोडिन भाई और कानपुर आते-आते किडनी भाई भी मिल गए हैं.

बीजेपी की सरकार में लोगों की किडनी निकाली जाती है. जांच में बहुत कुछ साफ हो जाएगा। कहा कि अब लगता है किडनी कांड में भी कोई नई OTT आ जाएगी. धुरंधर फिल्म के पोस्टर को लेकर के उन्होंने कहा कि यह किसने लगाया। कहां लगाए यह बीजेपी वाले ही बता सकते हैं. बीजेपी वालों की तो कई फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई. अब तो यूपी में हर दिन गांजा पकड़ा जाता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि लगता है अब कानपुर के किडनी कांड में भी कोई नई OTT आ जाएगी.

मेट्रो, ऊंची चमनियां…सपा की देन हैं: अखिलेश यादव ने कहा कि जब आज हम कानपुर पहुंचे तो देखा कि मेट्रो के पिलर दिखाई दिए, लेकिन ये पिलर देखकर लगा कि ये समाजवादी पार्टी की देन है. यहां से जब हम आगे बढ़े तो रास्ते में पनकी की तरफ ऊंची चिमनियां दिखाई देंगी, वो भी समाजवादी की देन हैं. अगर आगे भोगनीपुर या घाटमपुर की तरफ जाएंगे तो समाजवादी पार्टी के ही काम दिखाई देंगे.

बंगाल के लोग ममता दीदी को जिताएं: अखिलेश ने कहा कि बंगाल की जनता से अपील है कि हिम्मत और बहादुरी से आदरणीय दीदी को बहुमत से जिताएं. आपका और बंगाल का एक-एक वोट लोकतंत्र बचाने के लिए होगा. हर तरफ दीदी ही दीदी हैं. कहा, ममता बनर्जी जीतेंगी और जो अन्याय हो रहा है, उसे खत्म करने के लिए वोट होगा. इसी वजह से बीजेपी वाले घबराए हुए हैं, इसलिए चुनाव आयोग का सहारा ले रहे हैं.

वोटर लिस्ट बनाने में गड़बड़ी हुई, कोई कार्रवाई नहीं: वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि PDA प्रहरी बनाए गए हैं जो की इसकी निगरानी कर रहे हैं. कहा कि उन्होंने कानपुर में ही एक मामला पकड़ा था जो साइन करना नहीं जानता था और मुस्लिम का एक वोट काट दिया गया था. उस मामले में किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

बीजेपी के लोगों ने मुस्लिम लोगों के वोट कटवाए हैं, लेकिन इलेक्शन कमेटी ने एक पर भी कार्रवाई नहीं की है.

सिक्योरिटी गार्ड रहे रंजन सिंह यादव का कैंसर से निधन हो गया था. परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

अखिलेश यादव की कही खास बातें…

  • कानपुर की बात आती है तो गाड़ी पलटना, मां-बेटी को जिंदा जलाना याद आ जाता है.
  • प्रीपेड मीटर से पीड़ित लोगों को कितना दुख हो रहा है। यह पीड़ित मीटर है। आने वाले समय में भाजपा जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा.
  • प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के लिए कहा कि पहले वह समाजवादी पार्टी के दरवाजे खटखटाते थे, लेकिन अब उनको बता दें कि उनके लिए सपा में दरवाजे बंद हो गए हैं.
  • कानपुर की बिरहाना रोड जो बनी है, वह अंग्रेजों ने बनवाई थी, वह आज भी सही है. सपा के समय में शुक्लागंज से उन्नाव तक सड़क बनी. आज भी बिल्कुल सही है, क्योंकि उस समय उसी सड़क का उदाहरण देकर इंजीनियरों से बनवाया था.

कौन थे रंजन सिंह, जानिए…

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कानपुर पहुंचे. नौबस्ता के तुलसी नगर में अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड दिवंगत रंजन सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. अखिलेश ने कहा कि कानपुर में जब हम पार्टी प्रचार के लिए रथ चलाते थे, तब रंजन उर्फ लाला पहलवान हमारे साथ सेवा भाव से लगे रहे. उनका हमारा साथ काफी समय तक रहा. आज हम उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि देने आए हैं.

रंजन सिंह यादव कैंसर से जूझ रहे थे. करीब डेढ़ महीने पहले 26 फरवरी को 47 साल की उम्र में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई. वह 26 साल से अखिलेश यादव के सिक्योरिटी गार्ड थे. परिवार में उनकी पत्नी मीना यादव, 14 साल की बेटी मोना यादव और 7 साल का बेटा सूर्यांश यादव है. अखिलेश यादव ने सभी से बात की और दिलासा दिया.

इसके बाद यहां से अखिलेश कानपुर देहात के लिए रवाना हो गए. अकबरपुर बारा टोल प्लाजा के पास एक रिसॉर्ट में सपा नेता हारून की बेटी की शादी में शामिल होंगे. वहां से वह वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *