पुनीत शुक्ला, कानपुर।
बिहार के युवक को नौकरी नहीं मिली तो वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा. गांजा लेकर बिहार से कानपुर आया था और ग्राहक के इंतजार में था , तभी जीआरपी और आरपीएफ ने उसे सेंट्रल स्टेशन से दबोच लिया. उसके बैग से 13.900 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है.
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि बीती रात टीम के साथ गश्त पर थे तभी हैरिसगंज पुल के आगे रेलवे डीजल डिपो के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा दिखाई दिखा. संदेह होने पर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग में टेप से सील कर रखे गए कई छोटे पैकेट मिले. खोलकर देखा तो इनमें गांजा था.
स्नातक तक पढ़ाई कर चुका: बरामद गांजे का कुल वजन 13 किलो 900 ग्राम है। पकड़ा गया युवक जमुई , बिहार निवासी रविंद्र कुमार है. जीआरपी थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 में केस दर्ज कर जेल भेजा गया हे. पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि वह गांजा लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था, जहां उसे ऊंचे दामों में बेचता था. बताया कि वह स्नातक तक पढ़ाई कर चुका है. कई बार नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली. खर्च चलाने के लिए वह पहले मादक पदार्थ बेचने लगा। अब बड़े पैमाने पर तस्करी कर मादक पदार्थ लाकर सप्लाई करता है.
लखनऊ-कानपुर में भी खपाता था गांजा: रविंद्र ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से सस्ते दाम पर मादक पदार्थ लाकर बिहार ले जाता था। इसके अलावा, इसकी खपत कानपुर और लखनऊ में भी करता था। इस बार वह गांजा लेकर बिहार ले जा रहा था जहां पहले से ही उसने ग्राहकों से बात कर रखी थी.















Leave a Reply