पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के चकेरी थानांतर्गत एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति से विवाद के चलते मायके में रहने के बाद शुक्रवार को वह अपनी भाभी और भाई के साथ ससुराल पहुंची तो घर पर मौजूद ससुर ने पीड़िता से मारपीट की. आरोप है कि ससुर ने उनके कपड़े भी फाड़ दिये और खींचकर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है. वहीं ससुर द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
प्रयागराज निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह चकेरी निवासी युवक के साथ 19 जनवरी 2020 को हुआ था लेकिन कुछ साल पहले ससुरालीजनों से विवाद के चलते वे अपने मायके में ही रह रही हैं. पीड़िता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पति बिना उनसे तलाक लिये दूसरी शादी कर चुका है. इस पर शुक्रवार की दोपहर को पीड़िता अपने भाई और भाभी के साथ ससुराल पहुंची. जहां पर उन्हें ससुर मिले.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह घर में घुसकर अपने कमरे में जाने लगी तो ससुर ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिये. इसके बाद आराेपित ससुर ने उन्हें खींचकर घर से बाहर भगा दिया जिसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
















Leave a Reply