बिल्हौर के पुरा कस्बे में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की हुई मौत, युवती समेत दो जख्मी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में बिल्हौर के पुरा कस्बे में शुक्रवार देर रात बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा, वहीं युवती समेत दो को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया. तीन युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

उत्तरीपूरा चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बिल्हौर के खजुरिया निवादा गांव निवासी 21 वर्षीय रघुवर शुक्रवार देर रात अपने फुफेरे भाई राहुल उनकी बहन कविता पुत्र को छोड़ने बाइक से उत्तरीपुरा शांति नगर जा रहे थे. रात लगभग 12 बजे पुरा में जीटी रोड पर उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई. जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं बाइक सवार रघुवर, राहुल, कविता और दूसरी बाइक पर सवार उत्तरीपुरा निवासी 20 वर्षीय जतिन राठौर उनके दोस्त 23 वर्षीय ओम जी पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवराजपुर भेजा. जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने रघुवर, ओमजी और जतिन को मृत घोषित कर दिया. वहीं राहुल और उनकी बहन कविता को कानपुर रेफर कर दिया. सीएचसी पहुंचे परिजन युवकों की मौत की खबर से चीख पुकार करने लगे.

पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है. गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *