पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के घंटाघर स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में आज सुबह भगवान गणेश के 10 में से 7 मुकुट हुए चोरी हो गए जिसमे 5 बड़े और 2 छोटे मुकुट है जिनका कुल वजन लगभग एक किलो चांदी बताया जा रहा है.चोरी की सूचना पर एसीपी और हरवंश मोहाल पुलिस मौके पर पहुंच गए है. चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.
घटना की जानकारी होने पर मंदिर प्रबंधक ने हरवंश मोहाल पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मंदिर में लगे CCTV कैमरे देखे तो एक महिला और बच्चे के साथ आया युवक मुकुट निकालते हुए दिखाई दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी है.
सिद्धि विनायक मंदिर के स्वर्राकार सुधीर गुप्ता के अनुसार मंदिर के द्वितीय तल में भगवान गणेश की 8 मूर्तियां है. शनिवार शाम को वह मंदिर पहुंचे तो 7 मूर्तियों के मुकुट गायब थे, जिसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधक में जुड़े अन्य लोगों से बातचीत के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी.
जिसमें शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर मंदिर पहुंचा एक व्यक्ति ने करीब 3 लाख रुपये कीमत के 7 मुकुट ले गया जिसके साथ एक महिला व बच्चा भी था. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी दो दिन से नहीं आ रहे थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने चोरी की है.

घटना की जानकारी देते मंदिर कमेटी के सदस्य
आरोपी ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि वह पहले से मंदिर में रेकी कर रहा है. हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
















Leave a Reply