कानपुर के रेउना में बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई. महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायलों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, पुलिस ने परिजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
रेऊना थाना क्षेत्र के रूप नगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना को लेकर खेत में गेहूं काटने गए थे. मंगलवार दोपहर वह बाइक से गेहूं काटकर वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में मुगल रोड पर रूप नगर गांव के पास पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर स्योदि ललईपुर निवासी शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे. यह तीनों छात्र हैं. कोचिंग से वापस आ रहे थे. इस हादसे में सभी पांच लोग घायल हो गए.
राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेऊना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाॅक्टर ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया. उसकी पत्नी घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवाल तीनों छात्र भी घायल हो गए. कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
थाना प्रभारी बोले- “रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
















Leave a Reply