थाने से महज 3KM दूर 10 लाख की डकैती; महिला को बंधक बना लूटे जेवर और नगदी

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया. पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलते हुए बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को रस्सी से बांध दिया और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे.

घर में घुसते ही उन्होंने महिला को काबू में कर लिया और उसे बांध दिया, ताकि वह शोर न मचा सके. इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया. बता दें कि वारदात की जगह से बिवांर थाना मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है. सुबह जब घटना की जानकारी हुई, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *