नहीं रहे ‘लंबे कान के बालों’ का लिम्का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने वाले राधाकांत बाजपेयी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक राधाकांत बाजपेयी का रविवार सुबह 75 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते इलाज के दौरान कानपुर के मधुराज हॉस्पिटल में निधन हो गया.

अपने लंबे कान के बालों के चलते रिकॉर्ड बनाने वाले श्री बाजपेई के कान के बाल लगभग 25 सेंटीमीटर के करीब लंबे थे जो दुनिया भर में सबसे लंबे कान के बाल रहने के कारण उन्होंने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था.

विकास नगर निवासी स्वर्गीय बाजपेई अपने पीछे परिवार में पत्नी दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं. रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार भगवत दास घाट पर परिवारजनों और रिश्तेदारों ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *