पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के हरबंस मोहाल थाना अंतर्गत घंटाघर पर स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर मैं बीते 11 अप्रैल को गणेश भगवान के पांच बड़े और दो छोटे मुकुट की चोरी की घटना हुई थी इसके बाद डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने मौके पर जाकर मुआयना किया था और गणेश मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज घंटाघर चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी करने वाले पति पत्नी और चांदी के मुकुट खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है.
डीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इस चोरी का खुलासा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुस्लिम है उनका चोरी करने का उद्देश्य था कि उनका पहले एक्सीडेंट हुआ था उसी की भरपाई के लिए उन्होंने कानपुर के तीन प्रसिद्ध मंदिरों को अपने निशाने पर रखा था चोरों ने गणेश मंदिर से चुराई मुकुट को सुनार को बेच दिया था जिसे सुनने गला कर चांदी के बिस्कुट में बदल दिया था.
पुलिस ने सुंदर के पास से चांदी का बिस्कुट और नगद रुपए बरामद किए हैं. डीसीपी पूर्वी ने बताया कि इन सभी आरोपियों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है.















Leave a Reply