पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के किदवई नगर इलाके के वाई ब्लॉक में सोमवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया. आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और मकान के अंदर कई लोग फंस गए थे.
1 घंटे के रेस्क्यू में 8 लोगों को निकाला गया: दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मकान में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
दमकल टीम ने मकान को चारों तरफ से घेरकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लगातार पानी की बौछारों के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया. आग बुझाने में एक घंटे से अधिक समय लगा.
शॉर्ट सर्किट की आशंका आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बिजली की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
















Leave a Reply