पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर कचहरी में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. सैकड़ों की संख्या में वकील मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल वकील को तुरंत उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने सुसाइड से पहले दो पेज का सुसाइड नोट अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया था. पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर स्टेटस और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है.

कचहरी में जहां वकील प्रियांशु श्रीवास्तव गिरे वहां काफी दूर तक खून फैला था.
लिखा- मेरे जाने के बाद मां को कोई परेशान न करे: वकील ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरे जाने के बाद मेरी मां को कोई परेशान न करे. 2016 में एलएलबी करने के बावजूद मैं कानून की परीक्षा पास नहीं कर सका. परिवार की जिम्मेदारियों के चलते लगातार संघर्ष करता रहा। पिता की खराब तबीयत और घर के हालात के कारण मैं मानसिक रूप से काफी परेशान था, लेकिन मैंने कभी किसी से अपनी परेशानी जाहिर नहीं की.
मेरी वजह से मां को कोई तकलीफ न देना. मेरे इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और न ही मैं किसी को दोष देता है. मैं अब और सहन नहीं कर पा रहा, मां अपना ख्याल रखना…लव यू मम्मी….
















Leave a Reply