कानपुर में इंटर में अमित व हाईस्कूल में दिशा बनी टॉपर, दोनों एक ही इंटर कॉलेज के छात्र

Spread the love

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर के परितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम, नौबस्ता के छात्रों में परचम लहराया. परितोष इंटर कॉलेज के 12वीं के अमित साहू को यूपी में सातवां स्थान मिला है. 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ वह जिले के टॉपर भी बने हैं. हाईस्कूल में कानपुर का पूरे जनपद में चौथा स्थान है. हाइस्कूल का परिणाम 95.20 प्रतिशत गया है. हाईस्कूल में परितोष इंटर कॉलेज की दिशा पांडे 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर बनीं. यूपी में दिशा को 6वां स्थान मिला है.

परितोष इंटर कॉलेज के अनुराग मिश्रा 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें, आलोक शाक्य और राज चौधरी (एसवीएम पटेल गांधी ग्राम) 96.33 प्रतिशत के साथ नवें स्थान पर रहे. परितोष इंटर कॉलेज की अंजली सोनकर 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं.

दिशा 5-6 घंटे रेगुलर पढ़ाई करती थी: दिशा पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा- मैं 5-6 घंटे रेगुलर पढ़ाई करती थी। एग्जाम के समय 10-12 घंटे पढ़ाई करने लगी. आगे मैं IAS बनना चाहती हूं. मां-पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं, उन्हें हर सुख-सुविधा देना चाहती हूं. मैंने सेल्फ स्टडी और स्कूल में पढ़ाई की है. कोचिंग नहीं की. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी.

इसी स्कूल के अनुराग मिश्रा ने कुल 600 में 580 अंक पाकर जिले में दूसरा नंबर प्राप्त किया. प्रदेश में 7वीं रैंक पाई है. इनके 96.67% अंक हैं। इनके अलावा 600 में 578 नंबर के साथ 96.33% पाकर पटेल सरस्वती विद्या मंदिर गांधी ग्राम के राज चौधरी और पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता के आलोक शाक्य और अशिकेत सोनकर, राज चौधरी ने जिले में तीसरी और प्रदेश में 9वीं रैंक पाई है. पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता की अंजलि सोनकर ने 96.17% अंक पाकर प्रदेश में 10वीं और जिले में चौथी रैंक पाई है.

अमित साहू इंजीनियर बनना चाहते हैं: अमित साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा- मैंने पढ़ाई के लिए कोई टाइम फिक्स नहीं रखा. जब मन किया ध्यान लगाकर पढ़ाई की. भविष्य में IIT-JE से इंजीनियरिंग करना है. बीटेक करके इंजीनियर बनना है. प्रदेश की टॉप-10 की लिस्ट में जिले से महज एक छात्र अमित साहू ने ही अपना स्थान बना पाया. जिले में दूसरे नंबर पर अंजुल 95.2% और तीसरे नंबर पर अर्जुन दीक्षित 94.8% अंक हासिल कर पाए. अमित साहू ने बताया कि वे बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *