दिव्यांश हत्याकांड: प्रेमिका के साथ संचालक गिरफ्तार, बोला- लंबी पहुंच है, करा लूंगा 10 दिन में जमानत

Spread the love

कानपुर के दिव्यांश हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी संचालक और उसकी प्रेमिका को जेल भेज दिया है. आरोपियों से टूटे हुए कैमरे और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है. आरोपी ने जेल जाते समय राजनैतिक पहुंच का हवाला देते हुए जल्द जमानत कराने की धमकी दी.

महाराजपुर के गौरिया गांव में मासूम दिव्यांश (11) की लखनऊ स्थित गुरुकुल में संचालक सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में महाराजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सहयोग करने वाली प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम चंदवारा थाना पैलानी जिला बांदा जो वर्तमान में लखनऊ में एक किराये के मकान में रहता था. प्रेमिका हर्षिता सोनी पुत्री भीम सोनी निवासी पूर्वी दीन खेड़ा राजाजी पुरम थाना पारा लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी: आरोपियों के पास से साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़े गए कैमरे, डीवीआर सहित हत्या में प्रयोग किया गया एक डंडा भी बरामद हुआ है. जिस वक्त महाराजपुर पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजा जा रहा था। उस वक्त आरोपी के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी.

बच्चे की पहले से ही पिटाई करके भेजा: पत्रकारों द्वारा जब इस कृत्य के बारे में पूछा गया तो बताया कि बच्चे की पहले से ही गांव में पिटाई करके भेजा गया था. जनता और पुलिस हमारे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से तो देखेगी नहीं, लेकिन मेरा वकील देखेगा. उसी से सब साफ हो जाएगा कि मैने क्या गुनाह किया है.

मंत्री तक का गुरुकुल में है आना-जाना: आरोपी बोला कि मेरे गुरुकुल में बड़े-बड़े नेता मंत्री का आना जाना है. दस दिनों के अंदर मुझे जमानत मिल जाएगी और अगर जरूरत पड़ेगी, तो मेरे साथ एक नहीं एक हजार गुरुकुल चलाने वाले संचालक हैं. सभी खुलकर मेरे साथ आएंगे. बच्चे की चोट के सवाल पर बताया कि अनुशासन सिखाने के लिए ही बच्चों की पिटाई की जाती है डराया जाता है.

साथ पढ़ने वाले बच्चे दिव्यांश के घर करते रहे फोन: गुरुकुल में दस सात दिनों तक दिव्यांश के साथ रहने वाले बच्चे घटना के बाद से सहमे हुए है वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर संदेश भेज रहे है और दिव्यांश के बारे में पूछ रहे है कि दीदी दिव्यांश अब ठीक तो है न. साथ में पढ़ने वाले एक बच्चे ने बताया कि आरोपी द्वारा रास्ते में उसे भी धमकाया गया था कि अगर कही कुछ बताया तो किडनी निकाल कर बेच देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *