पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में पोस्ट ऑफिस रोड की दीना मार्केट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. आग से लाखों के सामान के साथ व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में उनके बेटे, बहू, नाती और भतीजी झुलस कर ज़ख़्मी हो गए. झुलसे लोगों को कानपुर रेफर किया गया. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने चार घंटे की मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया.
पोस्ट ऑफिस रोड पर 75 वर्षीय रामकिशन गुप्ता उनके भाई सत्यनारायण और राज्जनलाल अपने परिवारों के साथ रहते हैं. घर के नीचे खुद की मार्केट में सभी की कपड़ो व किराना की दुकानें हैं. बताया गया कि रामकिशन की लक्ष्मी वस्त्र भंडार नाम से कपड़े की दुकान में शनिवार तड़के आग लग गई, धुआं उठता देख रामकिशन ने नीचे दुकान का शटर खोला तो धुआं से घर भर गया.

वह शोर मचाते हुए ऊपर की ओर भागे. इस दौरान घर के अन्य सदस्य भी जग गए. देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और सभी जान बचाने के लिए छत से चढ़कर दूसरे के घरों से होते हुए निकले. लेकिन, इस दौरान रामकिशन का पता नहीं चला. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. पड़ोसियों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की. दमकल जब तक आ पाती आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी और पूरे घर को चपेट में ले लिया था. तीन घंटे बाद रामकिशन का शव निकाला गया.
घर पर मौजूद थे 15 लोग: आग जिस समय लगी घर पर तीनों परिवारों के 14 लोग मौजूद थे. रामकिशन के घर पर उनकी पत्नी गोमती, बेटा हरिओम और बहू और दो नाती थे. सत्यनारायण के घर पर पत्नी और एक बेटी व दो बेटे थे। राज्जनलाल के घर पर पत्नी और दो बच्चे थे. आग से रामकिशन का बेटा हरिओम, बहू श्रेया, चार माह का पौत्र शिवार्थ और सत्यनारायण की बेटी आयुषी झुलस गई. घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है.
















Leave a Reply