पनकी में ट्रक-ऑटो की टक्कर, दो की मौत: ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के पनकी में तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो-रिक्शा में टक्कर मार दी. टक्कर लगने से ऑटो-रिक्शा पलट गया. ऑटो-रिक्शा पलटने से दो लोग ट्रक के पहिये के नीचे आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें पास के सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है.

रामदेवी की तरफ से सवारियां लेकर किसान नगर जा रहा था ऑटो-रिक्शा: मिली जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवर शनिवार को चकेरी रामादेवी की तरफ से आ रहा था. तभी पनकी हाइवे पर कट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी जिससे किनारे बैठी दो सवारियां नीचे गिर गई. ट्रक उन्हें कुचललता हुआ आगे बढ़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *