पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर पुलिस ने आज नवेली पावर प्लांट से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोग गिरफ्तार किया है. DCP दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक़ ये लोग दिन में क्षेत्र में घूम-घूम कर बाइक से रेकी करते थे , रात में अंधेरा होते ही वारदात को अंजाम देते थे और केबल से निकलने वाले तांबे को कबाड़ी और बर्तन दुकानदारों को 13- 14 सौ रुपए किलो में बेचते थे.
पुलिस ने सुनील कुमार, नवाज शरीफ, सोनू और सुशील कुमार नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल व लगभग 52 किलो तांबे का तार जिसकी कीमत ₹2 लाख है, बरामद किया.
















Leave a Reply