कानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, गंगापुल पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत; लगा लंबा जाम

Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को कानपुर पहुंचे. जाजमऊ स्थित चेकपोस्ट पर नगर और ग्रामीण अध्यक्षों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई.

स्वागत की होड़ के चलते उन्नाव से कानपुर आने वाले गंगापुल पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर मौजूद एनएचआई की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य कराया. लंबे समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

अजय राय ने कहा- जो दल अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाया, वह देश की महिलाओं का सम्मान कैसे करेगा. महिला आरक्षण बिल पर BJP को घेरा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह भाजपा की एक राजनीतिक चाल है. अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो दल अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाया, वह देश की महिलाओं का सम्मान कैसे करेगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपनी पत्नी यशोदा बेन का सम्मान नहीं किया, इसलिए महिला सम्मान की बात करना केवल दिखावा है. उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाए.

अजय राय के स्वागत में उन्नाव से कानपुर आने वाली गाड़ियां जाम में फंस गईं. अजय राय ने कानपुर के 11 वर्षीय किशोर की लखनऊ के गुरुकुल में हुई दर्दनाक हत्या पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं और प्रदेश में गुंडाराज कायम है. कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *