पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में शुक्रवार शाम बाइक पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई. उस समय गोदाम में 12 कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना बारादेवी चौराहे के पास राखी मंडी की है.
गोदाम में काम करने वाले राजू ने बताया- ऊपर बिल्डिंग का निर्माण काम चल रहा था, तभी अचानक आग लगती दिखाई दी. शुरुआत में वहां मौजूद सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया.
लपटें 50 मीटर तक आसमान में उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. एक-एक कर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पार्षद हरिस्वरूप ने बताया- इस गोदाम में प्लास्टिक के मडगार्ड आदि बाइक के पार्ट्स बनाए जाते थे. एहतियातन इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई.
















Leave a Reply