पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बर्रा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती 3 लाख रुपए में बेंची गई. उसको पुलिस ने राजस्थान के सीकर से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे प्रदीप विश्वकर्मा को भी अरेस्ट कर लिया है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी दूल्हे के साथ 30 अप्रैल को युवती की जबरन शादी कराई गई थी. युवती को बेचने वाली सहेली की उसके पति की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं.
बर्रा विश्व बैंक निवासी महिला ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी फैक्ट्री में काम करती ह. बेटी की बचपन की सहेली सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के सागरपुरी निवासी रिया पांडेय व उसका पति सुमित पांडेय के साथ 21 अप्रैल को बेटी खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गई थी. कई दिन बाद जब बेटी नहीं लौटी तो रिया और उसके पति सुमित को फोन किया.
पहले दोनों जल्द ही लौटने की बात कहकर टालते रहे, फिर रिया से फोने पर बात हुई तो उसने धमकाते हुए कहा कि तम्हारी बेटी की को 3 लाख में बेच दिया है. वापस लाना है तो रकम देनी होगी, इसके बाद रिचा और सुमित के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए. इसके बाद युवती की मां ने मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो रिया और सुमित की आखिरी लोकेशन राजस्थान की मिली थी.
रविवार रात बर्रा पुलिस युवती के परिजनों को लेकर राजस्थान रवाना हुई, जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान के सीकर के फतेहपुर सदर निवासी मजदूर प्रदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया है कि युवती को जान से मारने की धमकी देकर रिया और सुमित ने उसे बेंच दिया था.
नाम बदलकर सीकर के युवक से कराई शादी: डीसीपी ने बताया कि युवती की सहेली रिया और उसके पति सुमित ने राजस्थान ले जाकर सीकर जिले के फतेहपुर सदर इलाके में विश्वकर्मा नाम के युवक को उसे तीन लाख रुपये में बेच दिया था. इस दौरान युवती के काजल नाम से कागज बनवाए और शादी करा दी थी.
















Leave a Reply