एक बाइक पर सवार 4 खड़े पिकअप से जाकर टकराए, एक की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के यशोदा नगर एलिवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के खराब खड़े पिकअप के पीछे बाइक जा टकरायी. हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो किशोरियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया. बाइक सवार चारों लोग भदरस स्थित शादी समारोह से लौट रहे थे.

नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक पिकअप (UP 33 AT 4670) खराब हो गई थी, जिसकी जानकारी पिकअप चालक ने NHAI अधिकारियों को दी थी. बुधवार तड़के भदरस गांव स्थित शादी समारोह से चकेरी के मोईया गांव निवासी विजय गौतम का 17 वर्षीय बेटा शिवा गौतम तीन अन्य किशोरों के साथ बाइक से घर जा रहा था.

वह यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक खराब खड़े पिकअप में पीछे से जा टकरायी. हादसे में शिवा गौतम की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तीन अन्य घायल किशोरों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *