पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर नगर के थाना रेउना (दक्षिण जोन) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ट्रांसफार्मर पार्ट्स और मोटी केबल/तार चोरी करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया माल बरामद हुआ है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ट्रांसफार्मर पार्ट्स और बिजली के तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.
इस मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रेउना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है.
















Leave a Reply