पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में होजरी व्यापारी की हत्या कर दी गई. मोहल्ले के लोगों ने व्यापारी को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने युवक को उर्सला में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पिता ने कहा- मेरे बेटे को रेस्टोरेंट संचालक के बेटे ने मारा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला फीलखाना थाना क्षेत्र की है.

बेटे की मौत के बाद बिलखते पिता.
पिता बोले- आखिरी बार रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ देखा शिवाला के रहने वाल बालकृष्ण चौरसिया के बेटे विजय चौरसिया (35) की मोहल्ले में ही होजरी की दुकान है. पिता बालकृष्ण ने बताया- शुक्रवार को विशाल दुकान पर गया था. शाम करीब 7 बजे विशाल सवई सिंह का हाते में लहुलूहान हालत में एक गली में पड़ा मिला. विशाल के सिर से खून बह रहा था. हाते के लोगों ने बताया कि आखिरी बार वह शिवाला स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ घर के पास देखा गया था.
















Leave a Reply