5 घंटे के जाम से कराह उठा कानपुर-सागर हाईवे, लग गयीं 10 किमी लंबी वाहनों की कतारें

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के अंतर्गत सागर हाईवे मार्ग पर सोमवार सुबह लंबा जाम लगा. सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ा, देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई. करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. आगे बढ़ने के लिए वाहन रेंगते दिखे. इससे लोग परेशान हो गए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे पर यातयात बहाल कराया.

सोमवार सुबह कानपुर-सागर हाइवे बिनगांवा से लेकर बिधनू तक जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और एंबुलेंस तक जाम में फंसी नजर आईं. लोग घंटों तक सड़क पर जाम खुलने का इंतजार करते रहे. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया. पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर वाहनों को निकाला और ट्रैफिक को सुचारू करने की कोशिश की.

जाम की मुख्य वजह, अधिक वाहन दबाव: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण यह स्थिति बनी. साथ ही सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहन और धीमी रफ्तार भी जाम का कारण बनी. पुलिस ने स्थित को नियंत्रण करते हुए हाइवे पर यातयात बहाल कराया है.

एसीपी बोले- हाइवे पर यातयात बहाल: घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सुबह के समय हाइवे पर वाहनों का दबाव ज्यादा होता है, जिसके चलते रमईपुर और बिंनगवा में जाम के हालात बन जाते है. पुलिस के द्वारा हाइवे पर यातयात बहाल कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *