हमीरपुर में ई-रिक्शा और बाइक की भीषण भिड़ंत, दोनों जलकर ख़ाक; झुलसा युवक रेफर

Spread the love

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में हुसैना गांव के पास गुरुवार सुबह हुई ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों वाहनों मे आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि ई-रिक्शा चालक को कोई चोट नहीं लगी और वह मौके से फरार हो गया.

थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी छिद्धू प्रजापति ने बताया कि गांव उमरी थाना बिंवार निवासी साले झंडू के तीन बेटे हैं. इसमें से सबसे छोटा बेटा गोविंदा उर्फ मोहन हुसैना गांव में चल रहे यज्ञ के भंडारे में शामिल होने आया था.

बाइक सवार नीचे दब गया: बताया कि कल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और हुसैना में ही रुक गया। गुरुवार सुबह 9 बजे घर से बिना नाश्ता किए उमरी गांव जाने के लिए निकला था. गांव के बाहर एक तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक की टक्कर ई-रिक्शा से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में गोविंदा अपनी बाइक के नीचे दबे होने के कारण गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया. वहीं दोनों वाहन जलकर राख हो गए.

पांच दिन पहले दिल्ली से वापस घर आया था: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 102 ने घायल गोविंदा को सीएचसी मुस्करा पहुंचाया. यहां पर डाॅ. शिवजी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घायल बड़े भाई मनीष ने बताया कि वह तीन भाई हैं. सबसे छोटा भाई गोविंदा दिल्ली में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता है. पांच दिन पहले दिल्ली से वापस घर आया था.

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. जानकारी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *