अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार; एक की मौत

Spread the love

नितेश तिवारी, अमेठी।
अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर कल रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनमे 2 लोगों को रेफर किया गया है.

मृतक की फाइल फोटो व वो महिला जिसके कान दबंग काट ले गये

मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के दौरान चले लाठी-डंडे व धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया घटना कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे मोलाना बरसंडा गांव की है. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि वैवाहिक कार्यक्रम में पुराने विवाद को लेकर हुए बच्चों-बच्चों के बीच डांस को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद बड़े खूनी मारपीट पर उतारू हो गए. बताया तो यह भी जा रहा है कि मामले का समझौता हो जाने के बाद भी दबंगों ने पीड़ित के घर आकर जमकर मारपीट की और महिला के काट लें गये.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जगदीशपुर लायी जहां पर डाक्टरों ने गंम्भीर रूप से घायल दिव्यांग युवक को मृतक घोषित कर दिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्य वाही में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत लेते हुऐ मौके से धारदार हथियार किया बरामद और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *