रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित सीतापुर गांव में बुधवार सुबह एक घरेलू विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि एक पिता ने अपने पुत्र और बहू पर दो नाली बंदूक से गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई. जानकारी के अनुसार, राम खेलावन का अपने पुत्र अवनीश (36) और बहू मनीषा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
विवाद बढ़ने पर राम खेलावन ने कथित तौर पर अपनी दो नाली बंदूक से उन पर गोली चला दी. मनीषा के पेट में गोली लगी, जबकि अवनीश के हाथ में चोट आई. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल पति-पत्नी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस के मुताबिक फायरिंग में बहू मनीषा के पेट में गोली लगी है, जबकि बेटे अवनीश के हाथ में गोली लगने से गंभीर चोट आई है. दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया. वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस ने घायलों की सहायता और सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल भी तैनात किया है. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद आरोपी रामखिलावन वर्मा मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक को बरामद कर सीज कर दिया. पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके.
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं घायल बेटे और बहू का इलाज कानपुर में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply