हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में एक शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर लीणा नाला की रेलिंग से टकरा गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है.
शादी से लौट रहे थे दोनों यह घटना रविवार रात करीब 3 बजे हुई. थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी महेश (26) पुत्र कालीदीन पाल और उसके बुआ का लड़का सभाजीत पुत्र सुंदर पाल, सुमेरपुर के कन्हैया गेस्ट हाउस में शैलेंद्र पाल की शादी में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे. हाईवे पर लीणा नाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई. सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया वहीं, सभाजीत को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने महेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना से परिजनों में गहरा सदमा मृतक महेश अपने दो भाइयों में छोटा था. इस आकस्मिक घटना से परिजनों में गहरा सदमा है. शादी समारोह में भी खुशी का माहौल गम में बदल गया और शेष रस्में सादगी के साथ पूरी की गईं.
















Leave a Reply