पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में है. यात्रा मार्ग का महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए.
बता दे कि जगन्नाथ रथ यात्रा 16 और 17 जुलाई को निकाली जाएगी. नगर निगम की तरफ से रास्ता, लाइट और सुरक्षा पर ध्यान है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.नगर आयुक्त ने बताया है कि रथ यात्रा के पूरे रूट पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी. जहां भी गड्ढे या खराब पैच हैं, उन्हें यात्रा से पहले ठीक किया जाएगा. रास्ते में प्रॉपर लाइटिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.
निरीक्षण में बिजली के लटकते तार जैसे कुछ मुद्दे भी सामने आए हैं. इनको संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात करके जल्द क्लियर कराया जाएगा. यात्रा से पहले पूरे रूट को दुरुस्त कर लिया जाएगा. बिजली विभाग, PWD समेत अन्य विभागों से समन्वय कर काम तेज कर दिया गया है.
















Leave a Reply