कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर लिखा- गद्दार: कालिख पोती, पुलिस से भिड़े; महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं

Spread the love

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’

लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। जमकर धक्का-मुक्की हुई. पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए. पुलिसवालों ने उन्हें टांगकर वैन-बस में बैठाया और ईको गार्डन ले गए.

वाराणसी में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया.

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए.

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी.

वाराणसी में कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त के पोस्टर पर जूते-चप्पल मारे.

वहीं, काशी में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर को जूतों से पीटा. महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया. गोरखपुर और सहारनपुर में भी कांग्रेसियों और पुलिसवालों के बीच धक्का-मुक्की हुई. गाजियाबाद में नेताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया. हापुड़ में पुलिस ने 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *