UP के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खंदौली थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत हो गई.
घटना शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग की लपटें उठने लगीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक आगरा की तरफ से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक अलीगढ़ की ओर से आ रहा था. दोनों ट्रक जब एक-दूसरे को क्रॉस कर रहे थे, तभी दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई.
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक खंदौली ने फोन पर मौखिक रूप से जानकारी दी है कि हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मृत्यु हो चुकी है.
















Leave a Reply