कानपुर के चकेरी में चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

Spread the love

कानपुर के थाना चकेरी पोखरपुर स्थित पवन दालमील के अंदर चांदी के कारखाने में चोरों ने अंदर 18 किलो चांदी का पाउडर पार करके भाग निकले. वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम ने जांच पड़ताल की है.

मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी के रहने वाले नितिन टोपे नौबस्ता में रहते हैं. उन्होंने बताया कि, वह दो साल से चकेरी के पोखरपुर में कारखाना संचालित कर रहें हैं. वह नया गंज स्थित स्वास्तिक टेंच ज्वेलरी का चांदी का पूरा काम करते है. उन्होंने बताया कि, वह रोजाना की तरह कारखाना बंद करके चले गए थे. छत में खुली छत (होल) के सहारे एक चोर नीचे उतरा और में रखा 18 किलो चांदी ( पाउडर फॉम में) का लड्डू लेकर भाग निकला जिसकी कीमत 45 लाख रूपए थी.

पीड़ित कारोबारी नितिन टोपे

उन्होंने बताया कि, आरोपी ने छत में पिलर के रस्सी बांधी और नीचे उतरा. इसके बाद घटना को अंजाम देकर पीछे से भाग निकला. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है. नितिन ने बताया कि, उनके कारखाने से दो कारीगर काम करते है और वहीं रहते भी हैं. नितिन के अनुसार, घटना के दौरान उनके कारीगरों को भनक तो लगी थी लेकिन डर की वजह से उठे नहीं. जब चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. इसके बाद कारीगर ने घटना की जानकारी दी. ऐसे में पुलिस कई लोगों को.संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है

घटना की जानकारी होने पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि, नितिन टोपे चांदी को रिफाइंड करने का काम करते है और पुरानी चांदी को पक्की चांदी करने की प्रक्रिया होती है.

सूचना पर दो थानों की पुलिस और अधिकारी भी पहुंचे. इसके बाद फॉरेन्सिक टीम ने भी घटनास्थल पर कई साक्ष्य जुटाएं हैं। चकेरी एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि, सूचना पर पुलिस और फॉरेन्सिक टीम ने जांच पड़ताल की है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज खांगले जा रहें हैं. खुलासे के लिए दो टीम लगाई है जल्द खुलासा किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *