कानपुर सेंट्रल पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

Spread the love

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने से रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 15003 के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच स्टेशन से रवाना होने के करीब दो मिनट बाद पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम 5:03 बजे रवाना हुई। करीब 5:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ते समय चार कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की गई।

घटना की सूचना पर प्रयागराज से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं, डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत कार्य चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
फतेहपुर: 9151833006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *