नोएडा में 6-साल का बच्चा गिरा चौथी मंजिल से, खुद खड़ा हो गया; फ्लैट की बालकनी से झांक रहा था

Spread the love

UP के नोएडा में एक 6 साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिरने के बाद भी बच गया। उसे एक खरोंच तक नहीं आई। वह खुद उठकर खड़ा हुआ और नीचे उतरने लगा। घटना के समय बच्चा बालकनी से नीचे झांक रहा था।

दरअसल, बच्चा अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट की छत पर गिरा। सोसाइटी के लोग बच्चे के पास पहुंच पाते, इससे पहले ही वो उठकर चलने लगा। घटना सेक्टर-82 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में बीते शुक्रवार शाम सवा 6 बजे हुई थी। इसका सीसीटीवी आज सामने आया है।

सोसाइटी वाले बोले- बच्चा हम लोगों के सामने ही गिरा: सोसाइटी के लोगों ने बताया बच्चा हम लोगों के सामने ही 4D फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा, वह दूसरी मंजिल के 4A फ्लैट की सीमेंटेड छत पर गिर गया।

बच्चे को इस तरह गिरते देख हम लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। सभी की नजरें बच्चे पर थीं। लेकिन हम लोगों ने देखा कि बच्चा सुरक्षित है। उसे कोई चोट नहीं आई है।

पिता विदेश में नौकरी करते हैं, दादी के साथ रहता है बच्चा: बच्चे की पारिवारिक स्थिति भी बेहद संवेदनशील है। वो अपनी मां के साथ नहीं रहता है। जबकि पिता विदेश में नौकरी करते हैं। छह साल का बच्चा अपनी दादी के साथ रहता है। घटना के वक्त दादी भी बाजार गई हुई थी। हादसे के बाद सोसायटी के लोगों ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *